What is Ledger and how to create in tally?
Ledger Creation Tally Hindi – Account / Ledger / खाता :- लेजर या खाता एक तालिका है जिसमे सोैदा उनके स्वभाव के अनुसार वर्गीकृत करके एक र्शीषक के अंतर्गत एक स्थान पर क्रम से लिखा जाता है सरल शब्दो में किसी व्यक्ति, सम्पत्ति तथा आय-व्यय आदि से संबधित लेखो को छांटकर जो सूची बनाई जाती है उसे खाता या लेजर है।
Account शब्द का अंग्रेजी में संक्षिप्त रूप में A/c होता है। लेखो में प्रायः इस संक्षिप्त रूप का ही प्रयोग होता है और प्रत्येक खाता दो पक्षों में विभाजित रहता है। बाये पक्ष को नामे Debit और दाहिने पक्ष को Credit कहते है टैली में लेजर या खाता बनाना (): –
टैली में लेजर बनाने के लिए निम्नलिखित स्टेप का पालन करते है –
- Gateway of Tally
- Accounts Info
- Ledgers
- Create
इन स्टेप का पालन करने पर इसका डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है

टैली में हम दो प्रकार से खाता निर्माण कर सकते है – Ledger Creation Tally Hindi
1. Single Ledger
2. Multipal Ledger
क्या आप लेजर Under Group के बारे में जानते हैं जो की लेजर बनाने के लिए अति आवश्यक है, आपको लेजर का अंडर ग्रुप ज्ञान होना अति आवश्यक है बिना अंडर लेजर ग्रुप के हम ledger नहीं बना पाएंगे –
√ लेजर अंडर ग्रुप क्या है और इसके लिस्ट उदाहरण सहित|
1. Single Ledger –
इस ऑप्शन के माध्यम से एक बार में केवल एक ही खाता निर्माण कर सकते है

- single ledger creation screen में सबसे पहले लेजर का नाम एंट्री करे।
- अब लेजर का under group एंट्री करे जैसे SBI Bank a/c का under group Bank Accounts होगा,उसी Purchase A/c – Purchase account , Salary a/c – indirect expenses, GST A/c – Duties & Taxes होगा।
- अब mailing Details भरें।
- Ctrl+A button press करके सेव कर ले।
- इस प्रकार हम टैली में लेजर क्रिएट कर सकते है।
2 . Multipal Ledger – Ledger Creation Tally Hindi
इस ऑप्शन के माध्यम से एक बार में एक से अधिक खातों निर्माण कर सकते है

टैली में लेजर बनाने के बाद हमें निम्नलिखित कार्य करने होते हैं जिसके माध्यम से हम वाउचर एंट्री कर पाएंगे –
√ टैली में स्टॉक आइटम कैसे बनाएं।
√ टैली में स्टॉक केटेगरी कैसे बनाएं।
√ Purchase Entry कैसे करें with GST।
टैली हम कैसे सीख सकते है
दोस्तों अगर आपको टैली सीखना है तो पहले सामान्य एकाउंटिंग या कॉमर्स के बारे में जानना होगा क्योकि एकाउंटिंग में अलग अलग प्रकार के सब्दो का प्रयोग किया जाता है जैसे गुड्स, परचेस, सेल्स, डेबिट, क्रेडिट, एक्सपेंस एसेट्स इत्यादि इशलिए नीचे दिए हुए प्रोसेस के अनुसार स्किल ज्ञान ले जिससे आपको टैली का ज्ञान आसानी से हो सके..
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगा तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं अगर कोई सजेशन है कोई क्वेश्चन हो तो कृपया कमेंट करें और आप इसे अपने व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर सकते हैं
Anurag gadariya ledger bananaa sikhe sirf 5minut me
very very nice Education for tally ,I am really like your Education
Thank you